फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी, 10 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में मंगलवार को डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं।
ताजा मामले कलेसर, हाफिजपुर, गुरुनानक पुरा, साढौरा, बिलासपुर आदि जगहों पर मिले हैं। यह सरकारी आंकड़ा है। हकीकत में डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। क्योंकि सभी निजी अस्पतालों व सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीज दाखिल हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को यह निर्देश जारी किए हुए हैं कि डेंगू का मामला सामने आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाए, लेकिन इसके बावजूद कई अस्पताल इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। अब तक कलेसर, हाफिजपुर, गुरुनानक पुरा, साढौरा, गुकड़ी गांव, गंगानगर, बिलासपुर, आनंद मार्केट, दौलतपुर, मांडखेड़ी, चंद्रपुर, कृष्णनगर, गंगा कॉलोनी में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वागिश गुटेन ने बताया कि जिले में जहां अभी तक 4718 घरों व सरकारी कार्यालयों को डेंगू का लारवा बढ़ाने में दोषी पाया गया है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। आम लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। यमुनानगर के 38 सरकारी कार्यालयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेक किया है। जिसमें से तीन विभाग डेंगू को बढ़ावा देने में शामिल नजर आए, जहां पानी खड़ा पाया गया। जिसमें डेंगू का भारी लारवा मिला। इसी तरह 285 लोगों की पानी की टंकी में डेंगू का लारवा मिला है, वहीं 507 गमलों में डेंगू का लारवा पाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ विजय दहिया ने बताया जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें जहां लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं डेंगू का लारवा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है और लोगों को इसके लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 52 डेंगू के मरीज रिपोर्ट हुए हैं। सिविल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है, जहां 15 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें