फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या के लिए इंसाफ मांगने एसपी ऑफिस पहुंचा पिता, लघु सचिवालय में फंदे पर लटका

Tue, 29 Nov 2016 11:43 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
k - फोटो : k
विज्ञापन
बेटी की हत्या पर इंसाफ मांगने आए पिता ने लघु सचिवालय में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। व्यक्ति को पेड़ पर फंदे से लटके देख भाई ने शोर मचाया और उसे नीचे उतारा, व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्जकर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी की ससुरालियों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी और पुलिस उसके परिवार पर आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रही है। जिससे परेशान होकर एसपी से मिलने आए थे, लेकिन यहां एसपी नहीं मिले। जिस पर उसने लघु सचिवालय में लगे एक पेड़ से फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन



सबलपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी बेटी रीतू की शादी एक साल पहले हाफिजपुर निवासी जोगिंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी रीतू का दहेज में और अधिक सामान लाने की मांग करने लगे। दहेज में और सामान न मिलने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी रीतू को दहेज के लिए परेशान करते थे। यह बात उसकी बेटी ने कई बार बताई। लेकिन बेटी का घर बसा रहे इसलिये वह चुप रहे। 21 नवंबर को उसके दामाद जोगिंद्र के घर पर कोई रिश्तेदार आया हुआ था। उसके सामने ही उसकी बेटी से मारपीट की गई।

इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। 25 नवंबर को उन्हें फोन आया कि हार्ट अटैक से उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह उसके ससुराल गए तो उसकी बेटी के गले पर चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी पति जोगिंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टर्माटम में पता चला कि उसकी बेटी सात माह की गर्भवती थी। गर्भ में पल रही बेटी की भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केवल पति के खिलाफ ही मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


केवल पति पर किया केस दर्ज, साजिश में थे सभी ससुराल पक्ष के लोग शामिल :
एसपी के नाम शिकायत देने आए राजकुमार का कहना है कि आरोपी केवल उसका पति जोगिंद्र ही नहीं, बल्कि ससुराल के और लोग भी है। उनकी मांग है कि मामले में उसके ससुर ज्ञान चंद, सास कश्मीरी देवी, जेठ बलबीर सिंह, व उसकी जेठानी सीमा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएं। पुलिस बार बार जांच करने की बात कह रही है और उन पर समझौते का दबाव बना रही है। यही शिकायत लेकर पीड़ित परिवार डीएसपी के पास सचिवालय में पहुंचा और शिकायत दी। मामले की जांच किसी बड़े अधिकारी से करवाई जाएं। उनके साथ अन्य परिजन सतपाल, रेखा, निर्मला, रिंकू, प्रवीन, शिव कुमार, रोशन, राजेश आदि मौजूद रहे।

आरोपियों का पक्ष कर रही पुलिस
मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि उसकी बेटी को तो मार दिया। इसमें पुलिस ने आरोपी दामाद जोगिंद्र के खिलाफ मामला भी दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन अब पुलिस अन्य लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही।   उल्टा उन पर ही समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जब पंचतीर्थी पुलिस चौकी में नहीं सुनी तो वह थाना छप्पर गए वहां भी यही हालात थे। उन्हें बाहर बैठा दिया।

आज जब वे पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने आए तो वह छुट्टी पर थे। यहां से उन्हें बिलासपुर डीएसपी के पास जाने को बोला। चूंकि जिस जगह उसकी बेटी की मौत हुई है वह थाना व चौकी बिलासपुर डीएसपी के अंतर्गत आती है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तभी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

लघु सचिवालय में व्यक्ति के फंदे पर लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। व्यक्ति को फंदे से उतार लिया गया। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। व्यक्ति पर आत्महत्या करने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां तक पीड़ित के आरोपों की बात है, वह दूसरा मामला है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- एएसआई दवेंद्र सिंह, इंचार्ज, हुडा चौकी जगाधरी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें