फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज

Tue, 29 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने पंचायत विभाग के जेई की शिकायत पर एक ठेकेदार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग के जेई राजपाल रंगा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह 21 नवंबर को विभाग के एसडीओ रतनलाल के साथ सरकारी काम के लिए निरीक्षण के लिए जा रहे थे कि बीडीपीओ कार्यालय के गेट पर गांव बिहाली निवासी राजपाल ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जेई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर गांव बिहाली निवासी राजपाल का कहना है कि वह विभाग में ठेके का काम करता है जिसकी राशि जेई ने उसे नहीं दी। राशि के मामले को लेकर वह कई दिनों से उच्चाधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा था। राजपाल का कहना है कि विभाग के जेई विभाग में आने वाली सरकारी सीमेंट को उठवाता था, जिसकी सीडी बनाई हुई थी। उस सीडी को एसडीओ को देनी थी, लेकिन एसडीओ ने इसकी सूचना जेई को दे दी। सीडी के साक्ष्य मिटाने के लिए जेई ने उसको साइड मारकर मारपीट की तथा सीडी को छीन लिया। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें