रादौर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों व महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश कुमार ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और रीडर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि आए दिन बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम से हर चीज महंगी हो गई है। महंगाई के कारण लोगों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। गरीब आदमी के लिए महंगाई में दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई को लेकर लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।
सुरेश ढांडा ने कहा कि जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। टूटी सड़कों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सरकार टूटी सड़कों की मरम्मत करने के लिए गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सुरेश ने कहा कि यदि सरकार ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस आंदोलन छेड़ देगी। इस दौरान पूर्व सरपंच कर्म सिंह, चेयरमैन सुखदेव सिंह, सरपंच कर्म सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य धर्मपाल, पूर्व सरपंच अजीत सैनी, ब्रिजेंद्र, नंबरदार कमल सिंह, पूर्व सरपंच राजवीर, सुरेश पाल, जसबीर, पूर्व सरपंच सूरजभान, खेमचंद, कर्मचंद सैनी, मनमोहन सिंह, हीरा सिंह, जसमेर नरवाल, गुरुदेव सिंह, सतपाल मलिक, अशोक शर्मा, डॉ. संजीत, सुरमूख, इस्लाम मोहम्मद, अनवर, असजद, इकराम, नूर मोहम्मद सहित अन्य उपस्थित रहे।