फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढौरा में 448 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। देश में सातवें स्थान की ख्याति प्राप्त आईटीआई संस्थान में आज से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन विभाग के पोर्टल पर होगी, जो 30 सितंबर तक चलेगी। दाखिला संबंधित पूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। राजकीय आईटीआई साढौरा में एक व दो वर्षीय सभी 15 एनसीवीटी व्यवसायों की कुल 448 सीट के लिए दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन

कोर्स का नाम कोर्स अवधि कुल दाखिला यूनिट कुल दाखिला सीटें
इलैक्ट्रीशियन 2 वर्ष 2 40
टर्नर 2 वर्ष 2 40
फिटर 2 वर्ष 2 40
वायरमैन 2 वर्ष 2 40
मशीनिष्ट 2 वर्ष 1 20
मैके. मोटर व्हीक्लस 2 वर्ष 1 24
मैके. आरएंडएसी 2 वर्ष 1 24
ड्राफ्टसमैन मैके. 2 वर्ष 1 20
पेंटर (जनरल) 2 वर्ष 1 20
प्लंबर 1 वर्ष 1 24
कारपेंटर 1 वर्ष 1 24
स्टैनो (हिंदी) 1 वर्ष 1 24
ड्रेस मेकिंग 1 वर्ष 1 20
वेल्डर 1 वर्ष 2 40
कोपा 1 वर्ष 2 48
बॉक्स
संस्थान में सभी व्यवसाय 100 प्रतिशत एनसीवीटी से संबंधित हैं। वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की ओर से सभी राजकीय आईटीआई में करवाई गई रेटिंग में ये संस्थान सातवें स्थान पर रहा है। संस्थान को भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इस संस्थान का राष्ट्रीय ग्रेडिंग स्कोर 5 से 3.43 है। पांच वर्ष की उत्तीर्ण होने की प्रतिशत भी 90 फीसदी से अधिक है। संस्थान पांच वर्ष में 60 प्रतिशत से अधिक रोजगार उपलब्ध करवा चुका है। संस्थान में टर्नर व मशीनिष्ट व्यवसायों में सीएनसी मशीनों से प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कारण यहां पर दाखिला के लिए मारामारी होगी।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा, प्रधानाचार्य आइटीआई साढौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें