फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें भाई मानती थी विधवा, उसी ने लूट ली आबरू

Sun, 18 Aug 2013 12:32 AM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में फिर रिश्ते शर्मसार हुए। बड़े भाई समान जेठ ने सहानुभूति दिखाने का बहाना बनाते हुए विधवा की आबरू को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


सिरसा जिले के डबवाली में विधवा की शिकायत पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ दुराचार के आरोप में मामला दर्ज किया है।

शनिवार को पीड़िता को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डबवाली की अदालत में पेश कर सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि एक वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके देवर ने खेत की कुछ जमीन बेच दी थी, जिसमें उसका भी हिस्सा बनता था।

इसके बाद रिश्ते में उसके जेठ ने कहा था कि वह उसकी जमीन का हिसाब-किताब करवा देगा। पीड़िता के अनुसार 16 अगस्त को जेठ ने उससे कहा कि वह खेत में आ जाए, उसका हिसाब-किताब वह करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर जेठ ने जबरन दुराचार किया। महिला ने अपने बेटे के साथ औढ़ां थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना औढां के एसआई और जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवेंद्र सिंह की अदालत में पीड़िता ने धारा 164 सीआरपीसी के तहत अपने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें