फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का दर्जा दिलाने को जंग

Wed, 11 Sep 2013 11:49 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विमान दुर्घटना में 45 साल पहले काल का ग्रास बने हवलदार जगमाल सिंह के बेटे और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री सहित अन्य नेताओं को प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि यह विश्व सैन्य इतिहास का अनूठा संयोग है कि 45 साल बाद एक सैनिक का पार्थिव शरीर बर्फ में दबा मिला। ज्ञापन में सैनिक को शहीद का दर्जा देने और केंद्र, सेना और प्रदेश सरकार से जो सुविधाएं मिलती हैं वह दिलाने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिक के अंतिम संस्कार स्थल पर स्मारक और पार्क बनवाने की अपील की गई।

फरवरी 1968 में सुबह चंडीगढ़ से एन-12 विमान लेह जाने के लिए सेना के 92 और वायु सेना के 6 जवानों को लेकर उड़ा था। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी विमान हादसे में रेवाड़ी के हवलदार जगमाल सिंह भी बर्फ के नीचे दब गए। 16 अगस्त 2013 को सर्च अभियान के दौरान उनका शव मिला। तब जाकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ चार सितंबर को उनके गांव मीरपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बेटे और रिटायर्ड फौजी रामचंद्र ने कहा कि उनके पिता को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके लिए वे हर मोर्चे पर जंग लड़ेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें