फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कालेज में चले लात-घूंसे

Wed, 11 Sep 2013 11:48 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के राजकीय कॉलेज में बुधवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही कालेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कालेज स्टाफ ने छात्र को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कालेज के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

बुधवार सुबह 11 बजे राजकीय कॉलेज परिसर में दो छात्र गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। तैश में आए दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए।

इसी दौरान एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर कालेज स्टाफ व छात्र घटनास्थल की तरफ भागे और एक छात्र को पकड़ लिया।
मामले की सूचना पाकर डीएसपी आदर्शदीप, सदर थाना प्रभारी, शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डा. वेदप्रकाश श्योराण ने कहा कि 11 बजे बाहरी तत्वों ने आकर कॉलेज की शांति भंग करने की कोशिश की है। बाहर से आए दो गुटों में ही मारपीट हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें