फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिले मां और दो बेटों के शव

Thu, 12 Sep 2013 11:26 PM IST
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली रेलवे स्टेशन के साथ लगते शक्तिनगर की एक महिला और उसके दो बच्चों के शव संदिग्धावस्था में चुरू रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस में मिले।
विज्ञापन


गाड़ी के गार्ड की सूचना पर चुरू जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसे जहर खुरानी का मामला मान रही है। मृतक महिला की पहचान उसके मोबाइल नंबर से हुई। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन शवों को लेने चुरू रवाना हो गए हैं।

कोसली के  निकट गांव जखाला के अर्जुन सिंह पिछले दस सालों से बीबी और बच्चों के साथ कोसली के शक्तिनगर में रह रहा था। अर्जुन दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी संतोष अपने दोनों बच्चों निखिल (11) और कुशाल (8) के साथ घर से निकली थी। तब से लेकर उसका कोई अता पता नहीं था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घर बंद होने की सूचना उसके पति अर्जुन को दी और साथ ही उसके पैतृक गांव जखाला में भेजी। इसी बीच चुरू रेलवे स्टेशन से तीन शव ट्रेन में मिलने की सूचना आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें