फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में कामकाज ठप, विद्यार्थी परेशान

Wed, 18 Sep 2013 01:07 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के आह्वान पर हुई हड़ताल के कारण परीक्षा भवन और अन्य विभागों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


यहां दूर-दूर से अपने काम करवाने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा।

कुंटिया के आह्वान पर गैर शिक्षक कर्मचारियों ने वीसी दफ्तर के बाहर प्रधान मान सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी केयू प्रशासन की ओर से अलग टेक्निकल यूनियन बनाने का विरोध कर रहे हैं।

कुंटिया प्रधान मान सिंह ने केयू प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की केयू प्रशासन उनके संगठन को कमजोर करने की साजिश रच रहा है। कर्मचारी इसे सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंटिया के द्वारा प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से हर माह 10 रुपये कुंटिया खाते में डालने के रेजूलेशन को केयू ने नकार दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है।

कुंटिया अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो केयू प्रशासन को इसके  गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इस दौरान महासचिव सुनील कक्कड़, दीपक शर्मा, विजय गौड़, रामप्रकाश बाहरी, यशपाल नारंग, चंदन सिंह, नीलकंठ, जगदीश, पोलीराम, रामलाल, बलजीत सिंह, विजय शर्मा, रामकरण शर्मा, महेंद्र और रामेश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें