फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामला: बागपत पुलिस की चेकिंग से केजीपी पर जाम, डीएम-एसपी खुद करा रहे वाहनों की जांच

Wed, 06 Oct 2021 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के बाद से ही माहौल गर्माया हुआ है। बुधवार को लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों का अंतिम संस्कार किया जाना है। जिसे लेकर भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को लखीमपुर खीरी पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन
केजीपी पर चेकिंग करती बागपत पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर यूपी प्रशासन अलर्ट पर है। बागपत बॉर्डर पर सघन तलाशी के बाद ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके चलते कुंडली-गाजियाबाद-पलवल हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई है। वाहनों की पूरी तलाशी लेने व सवारियों के नाम-पता पूछने के बाद ही उन्हें यूपी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। जाम की स्थिति बनने के साथ ही लखीमपुर खीरी में किसानों के अंतिम संस्कार में जा रहे उनके साथी किसानों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पटियाला में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कार में जा रहे यूथ अकाली नेता पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम 

लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के बाद से ही माहौल गर्माया हुआ है। बुधवार को लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों का अंतिम संस्कार किया जाना है। जिसे लेकर भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को लखीमपुर खीरी पहुंचने को कहा था। इसके चलते सुबह से केजीपी और बहालगढ़-बागपत रोड से किसान काफी संख्या में यूपी जा रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम व एसपी बागपत की अगुवाई में केजीपी के साथ ही बागपत रोड पर भी वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। इस पर किसानों ने रोष जताया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि यूपी प्रशासन किसानों को रोकने के लिए जानबूझकर चेकिंग करा रहे हैं। वह किसानों को यूपी पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान ऐसे डरकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि केजीपी जैसे एक्सप्रेस-वे को रोककर चेकिंग करने का कोई औचित्य नहीं हैं।
विज्ञापन

 
किसानों के साथ आम लोगों को हो रही परेशानी
सघन चेकिंग अभियान के चलते केजीपी पर वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं। केजीपी में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। पूरी तरह जांच करने व सभी सवारियों के नाम-पता पूछ कर ही उन्हें यूपी में प्रवेश कराने से काफी समय लग रहा है। इससे आम लोग भी परेशान हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें