फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली तक मेट्रो लाने की घोषणा आज तक नहीं हो सकी पूरी, अब राजीव गांधी एजूकेशन सिटी तक लाने के लिए करेंगे सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में मेट्रो के आने का सपना अभी कागजों तक सिमटा हुआ है। कुंडली तक मेट्रो लाने की घोषणा पूरी नहीं हो सकी। अब राजीव गांधी एजूकेशन सिटी राई तक मेट्रो लाने के लिए डीएमआरसी सर्वे करेगा। इसके लिए डीएमआरएसी को प्रदेश सरकार ने सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के बाद फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने पर स्टेशनों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समय मेट्रो दिल्ली के समयपुर बादली तक चलाई जा रही है और उससे आगे के लिए केंद्र सरकार कई साल पहले मंजूरी दे चुकी है। मेट्रो को समयपुर बादली से नरेला तक लाया जाएगा, जिससे वहां से सोनीपत तक भी मेट्रो को लाया जा सकेगा। जिले में मेट्रो के आने से यहां से दिल्ली में नौकरी करने जाने वाले लोगों को फायदा होगा तो दिल्ली से सटे कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना नौकरी करने आने वाले वहां के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। इस कारण ही लोग सोनीपत तक मेट्रो चलाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है। मेट्रो लाने के लिए प्रदेश सरकार 80 प्रतिशत व केंद्र सरकार की ओर से 20 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। दिल्ली के नरेला से नाथूपुर तक 4.86 किलोमीटर मेट्रो लाइन का विस्तार होना है। नरेला के सेक्टर-5, कुंडली व नाथूपुर में तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो के लिए प्रदेश सरकार अपने हिस्से का 968.20 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
सीएम ने दिए राई तक मेट्रो लाने को सर्वे के आदेश
कुंडली, नाथूपुर के रास्ते अब राजीव गांधी एजूकेशन सिटी राई तक मेट्रो को लाया जाएगा। इस पर सीएम मनोहर लाल के आदेश पर सरकार ने डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। डीएमआरसी को छह माह में सर्वे पूरा करना होगा। इसके बाद डीएमआरसी से सर्वे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने पर स्टेशनों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

--
कुंडली से अब राजीव गांधी एजूकेशन सिटी राई तक मेट्रो को लाने के लिए प्रदेश सरकार ने डीएमआरसी को निर्देश दिए हैं। वहां से फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद नाथूपुर से आगे स्टेशनों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

-नदीम अख्तर, मुख्य नगर योजनाकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें