फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: मृतक लखबीर सिंह पर दर्ज हुआ था बेअदबी का मुकदमा, निहंग ने मीडिया के सामने आकर दिखाई एफआईआर की कॉपी

Thu, 21 Oct 2021 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कुंडली बॉर्डर पर बेअदबी के आरोप में जिस लखबीर सिंह की हत्या की गई थी उसपर बेअदबी का मुकदमा दर्ज होने क दावा सामने आया है। निहंग सिख ने मीडिया के सामने आकर एफआईआर की कॉपी दिखाई है। दावा है कि 17 अक्तूबर को क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में निहंग सिख ने मीडिया चैनल के सामने दावा किया है कि मृतक लखबीर सिंह पर कुंडली थाने में बेअदबी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा निहंग सिख बलविंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। निहंग बाबा ने बाकायदा एफआईआर की कॉपी भी दिखाई है। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारी कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


निहंग सिख बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुंडली बॉर्डर की घटना में 17 अक्तूबर को क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी भगवंत सिंह व गोबिंद सिंह के आत्मसमर्पण के दिन ही यह मुकदमा कुंडली पुलिस ने दर्ज किया था।

शिकायत में बताया गया कि 15 अक्तूबर की अलसुबह 3:40 बजे एक युवक पालकी से सरबलो ग्रंथ साहिब लेकर भाग रहा था और उसने चाय के लंगर के पास उसे फेंक दिया था। इस पर संगत गुस्से में आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शर्मनाम: फेसबुक दोस्त से शादी के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, जिस पत्नी को मारा उससे भी फेसबुक पर ही हुआ था प्यार
विज्ञापन


आरोपी को किस एजेंसी ने भेजा था, इसकी जांच की जाए। लखबीर से पूछा गया तो उसने बताया था कि उसे 30 हजार रुपये देकर भेजा गया था। दावा है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब निहंग सिख बलविंद्र सिंह ने बेअदबी के आरोपों को दोहराते हुए इस मामले के पीछे की साजिश की जांच करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें