गांव अटेरना में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते विधायक मोहन लाल बड़ौली।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को गांव अटेरना में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को टीकाकरण से लेकर डिलिवरी व अन्य बीमारियों का इलाज घर के पास मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों को नियमित रूप से ओपीडी, निशुल्क दवाइयां, डिलिवरी व परिवार कल्याण की सेवाएं मिलेेंगी। उप स्वास्थ्य केंद्र में ही जन्म-मृत्यु के पंजीकरण का काम भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी सजग रहना पड़ेगा। बीमारी को पूरी तरह से खत्म होने तक दवाई का नियमित सेवन करना चाहिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, एसएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएचओ मानसी देवी, एएनएम कमला देवी, बबली, रंजीव सिंह, निवर्तमान सरपंच प्रवीन चौहान, अरूण चौहान, सोमबीर सिंह, मांगेराम, पालेराम, कंवल सिंह चौहान, महेंद्र नंबरदार मौजूद रहे।