यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
- फोटो : sonepat
डिग्री कॉलेजों में दाखिलों की दौड़ अब खत्म होने वाली है। सिर्फ शुक्रवार का ही दिन शेष बचा है। इसी वजह से कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ पहुंच रही हैं। बता दें कि शहर के प्रमुख कॉलेज में शुमार जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 2080, हिंदू गर्ल्स कॉलेज में 1620, हिंदू कॉलेज में 1070, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में 1710 सीटें हैं। हालांकि, सीआरए कॉलेज में अभी सीटें तय नहीं है, लेकिन पिछले साल की स्थिति के अनुसार कॉलेज में कुल 3897 विद्यार्थी पढ़ रहे थे।
यह है शेड्यूल
यूजी कोर्सेस के लिए फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तारीख एक जुलाई है। चार जुलाई को छंटनी की जाएगी। 5, 9 और 13 जुलाई को क्रमश: पहली, दूसरी और तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। 16 जुलाई से यूजी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, पीजी कोर्सेज के लिए 15 जुलाई तक फार्म भरे जा सकेंगे। 16 जुलाई को छंटनी के बाद 18 को पहली, 20 को दूसरी और 22 जुलाई को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। 22 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
छात्रा ने लगाए आरोप, मिला आश्वासन
स्नातक कोर्स के लिए सीआरए कालेज में अंतिम दिन भी एससी व बीसी वर्ग के छात्रों को कुछ दिनों से प्रोस्पेक्टस नहीं दिए जा रहे हैं। समस्या से परेशान छात्रों ने वीरवार को लिखित में ज्ञापन दिया गया। प्रधानाचार्य ने समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।