फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में बदलाव: किसान दशहरे की जगह 16 को जलाएंगे भाजपा नेताओं के पुतले, राजेवाल बोले– हिंदू त्योहारों को प्रभावित करने का इरादा नहीं

Wed, 13 Oct 2021 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मोर्चा नेताओं को मामला हिंदू बनाम सिख होने की आशंका हुई तो उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव का फैसला लिया।  किसान नेताओं ने कहा कि उनका हिंदू त्योहारों को प्रभावित करने का कोई इरादा नहीं है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने दशहरे पर भाजपा नेताओं के पुतले जलाने के अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य बलबीर राजेवाल ने कहा कि दशहरा पर्व पर 15 अक्तूबर को पुतला दहन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र ने अपने संपादकीय में पुतला दहन कार्यक्रम को हिंदू-सिख करने का प्रयास किया है। जबकि संयुक्त किसान मोर्चा की ऐसी कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन



हिंदू त्योहारों को प्रभावित करने का उनका काई इरादा नहीं है। हम किसी को कोई मौका नहीं देना चाहते। इसके चलते इस कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 16 अक्तूबर को पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं और भाजपा के देशभर में पुतले फूंके जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुतला दहन नहीं किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: अटूट हौसले की मिसाल: शहीद की पत्नी ने कहा- मेरे दोनों बेटे शहीद पिता की तरह देश की सरहद की रक्षा करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हम किसी तरह का कोई टकराव नहीं चाहते और अपने कार्यक्रमों को पूरी तरह से शांति पूर्वक चलाते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इससे पहले एसकेएम ने देशभर में दशहरे पर पीएम मोदी, सीएम योगी सहित भाजपा के नेताओं के पुतले जलाने का कार्यक्रम रखा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें