फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मैराथन में खेवड़ा के आशु व सुनीता रहे अव्वल

विज्ञापन
कार्यक्रम में योग करते अनेकों विद्यालयों के विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पुलिस लाइन मैदान से की गई। योग मैराथन को नगराधीश डॉ. अनमोल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें लड़कों में गांव खेवड़ा का आशु प्रथम व लड़कियों में गांव खेवड़ा की सुनीता प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में अनेकों विद्यालयों के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने योग किया। विद्यार्थियों ने योग के करतब भी दिखाए। इस मौके पर नगराधीश डॉ. अनमोल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नगराधीश डॉ. अनमोल ने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने व स्वस्थ रहने का संदेश देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का आयोजन किया गया। आज के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना बेहद कठिन हो गया है। इसलिए जरूरी है कि योग व व्यायाम किया जाए। नियमित रूप से योग को जीवन में धारण करके हम स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ आम जनमानस का आह्वान किया कि वे 21 जून को जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
मैराथन में दो वर्गों में दौड़े अनेकों खिलाड़ी
योग मैराथन का आयोजन दो वर्गों में किया गया। एक वर्ग में लड़के व दूसरे में लड़कियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में अनेकों खिलाड़ी दौड़े। करीब तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में प्रतिभागी पुलिस लाइन ग्राउंड, गोहाना रोड से होकर गढ़ी ब्राह्मणान से होते हुए महलाना रोड से सेक्टर-23 के सामने, जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन व हैबिटेट क्लब के सामने से वापस पुलिस लाइन ग्राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा का रहा दबदबा
मैराथन के पुरुष वर्ग में गांव खेवड़ा के आशु ने प्रथम, गांव खेवड़ा के अनुज ने द्वितीय व गांव खेवड़ा के ही सोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में गांव खेवड़ा की सुनीता ने प्रथम, गांव खेवड़ा की मुस्कान ने द्वितीय व सोनीपत की प्रियांशी व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैराथन से पहले हुई फाइनल रिहर्सल
मैराथन से पहले सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग दिवस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों व शहरवासियों ने भाग लेकर योग प्रशिक्षण लिया।
---
अधिकारी, योग प्रशिक्षक व खेल प्रशिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला राठी, जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या रानी, उपसिविल सर्जन डॉ. तरूण यादव, आयुष विभाग से योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, लेखाकार राजेश दलाल, प्रोफेसर सुभाष सिसोदिया, आयुष विभाग के सभी योग प्रशिक्षक व खेल विभाग के कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें