फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सुशील काजल की मौत मामले में पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर आयोजित पंजाब की 32 जत्थेबंदियों की बैठक में मौजूद किसान नेता। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर स्थित किसान आंदोलन स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बसताड़ा टोल की घटना की कड़ी निंदा की। किसानों पर लाठीचार्ज करने और उन पर मुकदमे दर्ज करने पर रोष प्रकट किया। साथ ही किसान सुशील काजल की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर रविवार देर शाम संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब की 32 जत्थेबंदियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भोग सिंह मानसा ने की। बैठक में करनाल में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों पर लाठी बरसाने की घटना की निंदा की गई और कहा गया कि सुशील काजल की मौत की घटना पुलिस द्वारा किया गया कत्ल है। इसमें जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कत्ल का मुकदमा दर्ज किया जाए। किसान सुशील काजल की मौत पर मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई।
किसान नेताओं ने कहा कि कई जगह पर कारपोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल के सामने पक्के धरने चल रहे हैं। यह धरने इसी तरह लगातार चलते रहेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि कारपोरेट घरानों के लोग कर्मचारियों के ऊपर दबाव बना रहे हैं कि जत्थेबंदियों को शॉपिंग मॉल के सामने से धरने उठाने की कहे। ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि जत्थेबंदियों द्वारा कुछ स्थानों पर रिलायंस के पेट्रोल पंप बंद किए गए हैं। वे तब तक बंद रहेंगे, जब तक खेती कानून रद्द नहीं हो जाते। उन्होंने अपील की है कि संबंधित डीलर पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए बार-बार जत्थेबंदियों के नेताओं को तंग न करें।
विज्ञापन

बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल, राजिंदर सिंह, दीप सिंघवाला, हरजिंदर सिंह टांडा, सतनाम सिंह बेहरु, सुरजीत सिंह फूल, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह बाजिदपुर, हरपाल सिंह सांघा, भूपिंदर सिंह कादियान, बलकरण सिंह बराड़, अवतार सिंह महलो, बूटा सिंह शादीपुर, लखबीर सिंह निजामपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें