फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.86 करोड़ का पान मसाला ठिकाने लगाने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू

विज्ञापन
पान मसाला ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। औद्योगिक क्षेत्र से पश्चिमी बंगाल ले जाते हुए पान मसाले से भरा ट्रक ठिकाने लगाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जिला चितौडग़ढ़ के निबाहेडी का रहने वाला कासिम है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेशकर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर 17 जुलाई को यूपी के गाजियाबाद के शास्त्री नगर की सुमिता ने बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। उसके ट्रक का चालक क्यूम, अली मोहम्मद व सलाउदीन ने औद्योगिक क्षेत्र से करीब 1.86 करोड की 400 पेटी पान मसाला की ट्रक में भरकर वेस्ट बंगाल के लिए चले थे। उन्होंने वेस्ट बंगाल न पहुंचकर रास्ते में ही पान मसाला से भरा ट्रक कहीं गायब कर दिया। पुलिस ने मामले में एजाज उर्फ अज्जू, सलाउदीन उर्फ अंसारी व क्यूम को पहले काबू कर लिया था। उनकी निशानदेही पर ट्रक को बिच्छवाड़ा राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पान मसाला बिकवाने के आरोपी कासिम को भी काबू कर लिया है। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे माल को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें