फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर वीरवार कराई जा सकेगी जनरल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला अस्पताल में जनरल सर्जरी कराने के लिए मरीजों को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल में अब सप्ताह में हर वीरवार को जनरल सर्जरी कराई जा सकेगी। जिला अस्पताल में सर्जन की कमी से सर्जरी वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। जनरल सर्जरी न होने के कारण अस्पताल से मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही मरीजों की परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन ने मुंडलाना के एसएमएओ डॉ. संजय कौशिक की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. सीपी अरोड़ा व डॉ. आरएन तहलान रिटायरमेंट के बाद 65 साल की स्कीम के तहत सेवा दे रहे थे, लेकिन सेवा पूरी होने के बाद अस्पताल में जनरल सर्जन की कमी बन गई हैं। अस्पताल में परिवार नियोजन, रसोली, पथरी व किडनी की पथरी की हर महीने करीब 12 से 15 मरीज आते हैं। परिवार नियोजन से जुड़ी सर्जरी लगातार जारी है, लेकिन पेट से जुड़ी जनरल सर्जरी नागरिक अस्पताल में नहीं हो पा रही। ऐसे में जनरल सर्जरी के लिए मरीजों को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज या पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ता है।
सर्जरी करवाने में 35 से 40 हजार रुपये का खर्च
जिला अस्पताल में जनरल सर्जन की कमी से अधिकतर मरीज परेशान होकर मेडिकल कॉलेज या पीजीआई जाने की बजाय निजी अस्पताल में सर्जरी करवाते हैं। गुर्दे की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया का असहनीय दर्द होता है। इनकी समय पर सर्जरी होना जरूरी है, लेकिन सर्जन की कमी मरीजों की दिक्कत बढ़ा रही है। निजी अस्पताल में जनरल सर्जरी करवाने में 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है। पीजीआई व मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए समय भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन

कंसलटेंट के रूप में सेवाएं दे रहे दो सेवानिवृत्त चिकित्सक दोबारा नियुक्त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में कंसलटेंट के रूप में सेवाएं दे रहे दो सेवानिवृत्त चिकित्सक को 30 सितंबर को रिलीव कर दिया था। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा व एनेस्थिसियालॉजिस्ट डॉ. आरके कटारिया शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से लगातार दोनों चिकित्सक कंसलटेंट के रूप में सेवाएं दे रहे थे। नियम के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें घर जाना पड़ता है। उसके बाद उन्हें कंसलटेंट के रूप में सेवाएं देने के लिए अस्पताल में आवेदन करना पड़ता है। विभाग की ओर से एक साल के लिए दोनों सेवानिवृत्त चिकित्सकों को दोबारा नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त चिकित्सक कंसलटेंट के रूप में सेवाएं देंगे।
-
वर्जन
जिला अस्पताल में हर वीरवार को जनरल सर्जरी हो सकेगी। मुख्यालय से सर्जन न मिलने के कारण मुंडलाना के एसएमओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ जिला अस्पताल में कंसलटेंट के रूप में दो सेवानिवृत्त चिकित्सकों को एक साल के लिए दोबारा नियुक्त किया गया है। उन्हें विभाग की ओर से डेढ़ माह पहले रिलीव कर दिया गया था।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें