फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली खेड़ा गांव में शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने अपने बेटे के खिलाफ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दी, पर कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पिपली खेडा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा 6 जून को शराब के नशे में घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसने गाली-गलौज करने से रोका तो बेटे ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए परिवार के सदस्य वहां आए तो उसका बेटा उसे जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें