फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता... व्यक्ति का हाथ काटकर मंच के पास ही उल्टा लटकाए रखा, तड़पते हुए लगाता रहा गुहार

विज्ञापन
कुंडली धरना स्थल पर व्यक्ति की हत्या के बाद संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे डीएसपी वीरेंद्? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर व्यक्ति की नृशंस हत्या से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं, जिनमें व्यक्ति लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहा है और माफी के साथ वध किए जाने की बात कह रहा है। किसी ने भी दया नहीं दिखाई और बाद में तड़पते हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वीडियो में क्रूरता की सभी हदें पार होती दिख रही हैं।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर निहंगों के साथ रह रहे पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह की निर्दयता से हत्या कर दी गई। इससे पहले उसे तड़पाया गया। एक वायरल वीडियो में युवक का एक हाथ कटा हुआ है, जो साइड में पड़ा दिख रहा है, जबकि उसकी टांग भी बुरी तरह से लहूलुहान दिखाई दे रही है। व्यक्ति जमीन पर पड़ा कराहता हुआ 10 गुरुओं का नाम लेता है और फिर बार-बार पूछने पर बताता है कि उसे गुरु ने भेजा है और गुरु के भेजे हुए सिख उसे मुक्ति दे रहे हैं। वह गुरु से माफी मांगता सुनाई दे रहा है और फिर उसकी आंखें बंद हो जाती हैं और पास खड़े कई लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
दूसरे वीडियो में क्रूरता दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति को किसानों के मुख्य मंच के पास ही उल्टा लटकाया गया है, जिसमें उसका एक हाथ कटा हुआ व उससे खून बहता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में लोग उससे बार-बार पूछ रहे हैं कि उसे किसने भेजा है और कहां से भेजा, यह बताएं, लेकिन युवक बार-बार यही कह रहा है कि उसे एक बार नीचे उतार दो, वह सब बता देगा। इस पर भी उसकी गुहार नहीं सुनी जाती और से उसे बार-बार धमकी दी जाती है कि उसकी टांगें भी काटी जाएंगी और उसे बुरी तरह से मारा जाएगा। व्यक्ति तड़पता हुआ कई बार बेहोश हो जाता है और होश आने पर फिर नीचे उतारने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। उसकी सुनवाई नहीं होती। इस वीडियो में एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है, जो पूरी घटना के बारे में बता रहा है। वह बता रहा है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीटा है और उसे उल्टा लटका दिया है। उसका कटा हुआ हाथ भी उसके पास ही पड़ा है। इन सभी वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति को मरने से पहले बुरी तरह से तड़पाया गया है।
विज्ञापन

तीसरे वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि पापी ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। जो भी बेअदबी करेगा, उसका यही हाल होगा। पंजाब में भी इस तरह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें