फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वारदात: लापता था पूरा परिवार, पुलिस ने मुखिया को ढूंढा तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sat, 18 Sep 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी बलराज को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी बेटे को अपनी चचेरी बहन के पास छोड़ आया था। 
विज्ञापन
मृतका ललिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के मयूर विहार से लापता हुए परिवार की तलाश करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में लापता व्यक्ति को तलाश कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने व शव को गंग नहर में मेरठ के पास फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


एक सितंबर को गांव जौली की रहने वाली बबीता ने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को बताया था कि उसकी बहन ललिता व बहनोई बलराज अपने डेढ़ साल के बच्चे तनिष के साथ मयूर विहार में रह रहे हैं। वह 28 अगस्त के बाद से लापता हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। उसने तीनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 

यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की हलचल तेज: चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक आज, दिल्ली से आएंगे दो पर्यवेक्षक
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बलराज को ढूंढ निकाला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। 27 अगस्त की रात को फिर से झगड़ा हुआ तो उसने अपनी पत्नी ललिता (35) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसके शव को अपनी बाइक-ट्राली में डालकर मेरठ ले गया और वहां गंग नहर में फेंक दिया। बाद में बेटे तनिष को अपनी चचेरी बहन के पास गांव पांची में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


उसने बहन को बताया था कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। ऐसे में वह बेटे की देखभाल नहीं कर पा रही है। उसने अपने बेटे को उसके पास छोड़ दिया था। साथ ही अपना और ललिता का मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी जिससे पूरे मामले से पर्दा उठाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें