फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पत्नी 75 लाख की धोखाधड़ी में गिरफ्तार, रिकवरी शून्य

Thu, 07 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चिटफंड घोटाले की जांच में सुस्त पड़ी पुलिस आखिरकार दो माह बाद हरकत में आ गई है। पुलिस ने 75 लाख के गबन की आरोपी महिला सुलोचना को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


फिलहाल वह एक दिन के रिमांड के बाद सुनारिया जेल में बंद है। उसने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है, जिस पर गुरुवार को बहस होगी। हालांकि मामले में रिकवरी न होने से पुलिस की जांच पर सवाल उठना लाजमी है।

नाटकीय अंदाज में पुलिस के हाथ आई आरोपी
सेक्टर-23 पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद ने बताया कि धोखाधड़ी की आरोपी महिला सुलोचना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सेक्टर-23 पहुंची तो आरोपी सड़क पर दौड़ पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


नहीं हो सकी रिकवरी, अब अदालत का ही पीड़ितों को सहारा
पुलिस के मुताबिक, सुलोचना के खिलाफ चार लोगों ने शिकायत दे रखी है। इसमें अशोक कुमार ने 36 लाख, सुशीला ने 26 लाख, ओमपति ने 11 लाख व एक अन्य सुशीला ने साढ़े 3 लाख रुपये चिटफंड कमेटी के नाम पर हड़पने का आरोप लगाया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से रिकवरी नहीं हो सकी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला अब पूरी तरह से कोर्ट के पास है। अब अदालत ही कुछ कर सकती है।

40 करोड़ की धोखाधड़ी, 38 के खिलाफ मामला दर्ज
धरने व प्रदर्शन के बाद चिटफंड घोटाले में पुलिस ने अक्तूबर माह में पुलिस ने विकास नगर निवासी राजपाल की शिकायत पर पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें करीब 40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद किया था, जिसमें विकास नगर निवासी वजीर सिंह, सुनीता व रविंद्र मलिक, यशपाल, ककरोई रोड निवासी जगबीर व सुदेश, सेक्टर-23 निवासी सुलोचना व रणबीर खर्ब, कविता, सुखबीर, बाला, राजेश, अनिल शर्मा, ममता, सिम्मी, सुरेंद्र सांगवान, अशोक, गुड्डी, सुशीला, सुरेंद्र, जगमती, राकेश, सुमित्रा, रीना, मंजीत रायपुर, सुनीता, नरेंद्र दहिया, अनीता, अनिल, उमेद, स्वीटी, शेखर, महालाना रोड निवासी राजबाला, कटारिया धर्मकांटा क्षेत्र निवासी निशी, सतपाल व संतोष, मलिक कालोनी का रणबीर व गुणवती शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने 3 जनवरी को सुलोचना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। एक दिन रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल रोहतक भेज दिया गया। आरोपी की तरफ से अब जमानत याचिका दायर की गई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। -आनंद सिंह, एएसआई एवं चौकी प्रभारी सेक्टर 23
विज्ञापन


पुलिस गहराई से जांच आगे बढ़ा रही है। पीड़ितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। और भी आरोपी गिरफ्तार होंगी।
-सतीश शर्मा, डीएसपी एवं विशेष जांच टीम के प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें