फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच खड़े ट्रक से टकराई बाइक, आधे घंटे तक तड़पते रहे दो घायल, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा घंटे तड़पते रहे दो घायल, राहगीरों को तरस ना आया, अस्पताल में मौत
विज्ञापन

-बहालगढ़-मेरठ रोड पर गांव गढ़ मिरकपुर के पास सड़क के बीच खड़े ट्रक में टकरा गई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बहालगढ़-मेरठ रोड पर गांव गढ़ मिरकपुर के पास एक बाइक सड़क के बीच खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वहां करीब आधे घंटे तक पड़े तड़पते रहे, लेकिन किसी राहगीर ने उन्हें नहीं उठाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
बागपत के गांव लुहारी का रहने वाला इंद्रपाल (55) अपने साथी गांव बामनौली निवासी कृष्ण (51) के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत के गांवों में पशु खरीदने आया था। खरीददारी के लिए कई पशुओं को देखने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। शनिवार रात को जब वह गढ़ मिरकपुर के पास पहुंचे तो सड़क के बीच खड़ा ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया। जिससे उनकी बाइक ट्रक में टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। हालांकि किसी राहगीर ने दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। पुलिस ने रविवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक की लापरवाही बनी जानलेवा
हादसे में ट्रक चालक की लापरवाही ने दो लोगों की जिंदगी लील ली। दोनों बाइक पर जब लौट रहे थे ट्रक चालक ने अपने ट्रक को सड़क के बीच में खड़ा कर रखा था। उसने कोई साइट लाइट, इंडीकेटर, रिफ्लेक्टर टेप तक नहीं लगा रखी थी। जिसके चलते ही ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया और हादसे में उनकी जान चली गई।
खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर बसर करते थे दोनों
हादसे का शिकार हुए दोनों साथी खेती बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। दोनों खेती बाड़ी के साथ पशुपालन भी करते थे। पशु खरीदने के लिए ही सोनीपत के खेवड़ा तथा अन्य गांवों में गए थे।
आधा घंटे देरी से मिला उपचार
हादसे के बाद दोनों घायलों को करीब आधा घंटा देरी से उपचार मिल सका। जिसके उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना तो दी, लेकिन उन्हें उठाकर अस्पताल में नहीं पहुंचाया गया। अगर राहगीर अस्पताल पहुंचा देते तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

गढ़ मिरकपुर के पास सड़क के बीच खड़े ट्रक में टकराने के चलते बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। ट्रक चालक ने लापरवाही करते हुए पार्किंग लाइट, इंडीकेटर या कोई रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगा रखी थी। जिसके चलते बाइक ट्रक में जा टकराई। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुरेंद्र शर्मा, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें