फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर की बातचीत, 30 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बरोदा के ग्रामीण को फोन कर अज्ञात ने रिश्तेदार बनकर बात की और 30 हजार रुपये ठग लिए। बाद में और रुपये मांगे तो ग्रामीण ने वाट्सएप पर वीडियो काल करने के लिए कहा। जब वीडियो कॉल नहीं आई तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

गांव बरोदा के प्रेम सिंह ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे उसे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। उसकी आवाज एक रिश्तेदार की लगी। उसने अपने रिश्तेदार का नाम कर्मवीर लिया तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह वही बोल रहा है। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है और प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर एक मोबाइल नंबर डाला। प्रेम सिंह ने विश्वास करके उस नंबर पर ऑनलाइन 30019 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बार उस व्यक्ति ने दोबारा संपर्क कर 25 हजार रुपये मांगे। प्रेम सिंह को संदेह हो गया और व्हाट्सएप पर वीडियो काल करने के लिए कहा। जब उसने वीडियो काल नहीं की तो प्रेम सिंह ने अपने रिश्तेदार का नंबर लेकर उससे संपर्क किया। तब प्रेम सिंह को ठगी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें