फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े 7 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुरखास रोड स्थित लाल दरवाजा क्षेत्र की महिला ने सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय चलाने वाले सेवानिवृत्त फौजी पर उसके बेटे को सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी थी। एसपी के आदेश के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ओल्ड चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाल दरवाजा क्षेत्र की रहने वाली प्रसन्नी देवी ने एसपी को शिकायत दी कि बलवान सिंह सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय चलाता है। वह सेना से सेवानिवृत्त है। महिला ने बताया कि उसका बेटा शंकर भी बलवान के पास सिक्योरिटी की नौकरी करता था। बलवान ने उसे व उसके बेटे को कहा कि वह शंकर को सेना में एमईएस कमांडर वर्कर्स इंजीनियरिंग में नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में आरोपी ने उनसे साढ़े सात लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने 50 हजार रुपये नकद दे दिए, जिस पर आरोपी ने कहा कि पूरे साढ़े सात लाख रुपये देने होंगे और शंकर के कागजात देने की मांग की। इस पर उसके बेटे ने कागजात दे दिए और आरोपी के एक खाते में 5 लाख व दूसरे खाते में दो लाख रुपये डलवा दिए। राशि उसे वर्ष 2020 में दी गई। 11 नंवबर, 2020 को उसके पास नियुक्ति पत्र मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस हेड क्वार्टर चीफ इंजीनियर साउथर्न कमांडेंट पुणे से आया था। जब उन्होंने बलवान को कहा तो बोला कि यह औपचारिकता है। बाद में एक नियुक्ति पत्र उसके बेटे के व्हाट्सएप पर आया, जिसमें उसे कानपुर बुलाया गया था। वह 8 दिसंबर, 2020 को कानपुर गया, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी। उन्होंने बलवान से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने राशि अपने रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों से ब्याज पर ली है, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दी तो आरोपी ने ब्याज सहित पैसे देने की बात कही, लेकिन वह पैसे नहीं देर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत एसपी कार्यालय में दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें