फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में अवैध निर्माण करने पर 25 भवन सील, 17 के खिलाफ दी शिकायत

विज्ञापन
कुंडली में वाणिज्यिक भवन को सील करते नपा कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में सचिव के नेतृत्व में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नपा क्षेत्र में कार्यालय में मंजूरी लेने के बजाय लोग नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से भवनों का निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन

वीरवार को टीम ने 25 भवनों को सील कर दिया। साथ ही पहले से सील किए गए अवैध भवनों दोबारा निर्माण करने वाले 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना प्रबंधक कुंडली को लिखित शिकायत दी।
डीसी ललित सिवाच ने बुधवार को कुंडली क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कुंडली में कई लोगों द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा है, जिस पर डीसी ने नपा के सचिव को अवैध निर्माण करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे। वीरवार को सचिव पवित्र गुलिया के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरे और जांच के बाद 25 अवैध निर्माण सील किए। इन भवनों का बिना मंजूरी के ही निर्माण करवाया जा रहा था। साथ जिन लोगों ने सीलिंग को हटाकर दोबारा से निर्माण शुरू कर रखा है, उनके खिलाफ कुंडली थाने में शिकायत की। इसकी एक-एक प्रतियां उपायुक्त, एसपी और एसडीएम सोनीपत एवं प्रशासक नगरपालिका कुंडली को भेजी गई।
विज्ञापन

वर्जन
डीसी के निर्देश पर नपा की ओर से 25 अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। साथ ही 17 लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए शिकयत की गई। नपा क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण करने वाले 83 लोगों को नोटिस दिए थे। उसके बाद भी लोगों ने नक्शा पास कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था।
विज्ञापन

- पवित्र गुलिया, सचिव नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें