फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जल्द होगा 16 सदस्यीय ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का पुनर्गठन, जेई की भूमिका अहम

Thu, 16 Feb 2023 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला में कार्यशाला को संबोधित करते कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में जेई व बीआरसी की क्षमता संवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि जल्द ही 16 सदस्यीय ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें चेयरमैन सरपंच होंगे जबकि कमेटी के सचिव के तौर पर ग्राम सचिव शामिल रहेंगे। कमेटी में जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता को शामिल किया जाएगा। जिससे तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन

कमेटी में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता, पंप ऑपरेटर, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सेल्फ हेल्प ग्रुप की प्रधान, युवा क्लब सदस्य, पूर्व कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत या ग्राम सभा में नामित व्यक्ति आदि सहित 16 सदस्य शामिल किए जाएंगें। कमेटी में 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।
जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत ने बताया कि जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ग्राम स्तर पर जन जागरूकता की अलख जगा रहा है। कार्यशाला का आयोजन कनिष्ठ अभियंता व बीआरसी की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए किया गया है। विभाग की ओर से पंप ऑपरेटर की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए 06 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पाने वाले पंप ऑपरेटर का तीन साल के लिए 2 लाख रुपये का बीमा किया जा रहा है। उन्होंने पम्प ऑपरेटर को उपयुक्त मात्रा में क्लोरिनेशन की भी जानकारी दी। इस दौरान उपमंडल अभियंता सतीश, प्रवीण, शिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें