फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: फौज की भर्ती न होने पर युवाओं ने किया दो घंटे रोष प्रदर्शन, जल्द भर्ती खुलवाने की मांग

Sun, 08 May 2022 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

भावदीन टोल प्लाजा और ऐलनाबाद चौक पर युवाओं ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भावदीन टोल प्लाजा के साथ स्थित रोड पर युवाओं ने धरना दिया। पुलिस ने रोड डायवर्ट किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो वर्षों से फौज की भर्ती न होने के कारण तैयारी करने वाले युवाओं में भारी रोष है। हरियाणा के सिरसा में रविवार को युवाओं ने भावदीन टोल प्लाजा और ऐलनाबाद में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। भावदीन टोल प्लाजा के साथ स्थित पेट्रोल पंप के पास रोड पर युवाओं ने 15 मिनट तक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ऐलनाबाद में युवाओं ने शहर में रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ दो घंटे तक नारेबाजी की और लौट गए। 

विज्ञापन


फौज में भर्ती होने की तैयारी करने वाले युवा रविवार सुबह साढ़े 10.30 बजे हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। युवाओं ने टोल प्लाजा के साथ स्थित पेट्रोल पंप के साथ रोड पर धरना दे दिया। इस दौरान डिंग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाया। पुलिस ने 15 मिनट के बाद ही युवाओं को वहां से हटा दिया।

इसके बाद युवाओं ने रोड से हटकर पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं युवा तरसेम सिंह, निहाल सिंह, हरदीप कुमार, साजन कुमार, सुखदेव सिंह ने कहा डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया की अब तक परीक्षा नहीं हो पाई। जबकि दो वर्षों से नई भर्ती के लिए सरकार ने कोई तैयारी तक नहीं की है।
विज्ञापन


जिसके कारण कई युवाओं की आयु भी अधिक हो चुकी है। युवाओं ने जल्द से जल्द भर्ती करवाने की मांग उठाई। इस दौरान गांव भावदीन, नेजाडेला, खुहवाली, डिंग रोड, नागोकि, फरवाई, जगमालवाली सहित अन्य कई गांवों के युवा टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। 

ऐलनाबाद में युवाओं ने निकाला रोष मार्च, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 
भर्ती करवाने की मांग को लेकर ऐलनाबाद के शहीद ऊधम सिंह चौक पर काफी संख्या में युवा एकत्र हुए। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवा शहर के मुख्य बाजार से रोष मार्च निकालते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचे और दो घंटे तक सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं युवाओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जवानों की जरूरत है। लेकिन सरकार फौज की भर्ती नहीं कर रही। फौज में भर्ती होने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। लेकिन दो वर्षों से भर्ती न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवा बोले पांच वर्ष से कर रहे तैयारी, अब दो माह में हो जाएंगे अपात्र 
वहीं युवा नरेश कुमार, तरसेम सिंह ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू ही नहीं की जा रही है। जिस कारण वे दो माह बाद भर्ती के लिए अपात्र हो जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कई युवाओं ने तो अब सेना में भर्ती होने की आस ही छोड़ दी है।
 

भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर युवा भावदीन टोल प्लाजा पर एकत्र हुए थे। युवाओं ने रोष प्रकट किया है और सरकार से सेना में भर्ती खुलवाने की मांग की थी। उन्हें समझाकर वापस भेज दिया है। - अवतार सिंह, डिंग थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें