फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिया लॉटरी का लालच, फिर ठग लिए 2.22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। हेलो! मैं मुंबई से राणा प्रताप सिंह बात कर रहा हूं। आप राम सिंह बोल रहे हैं क्या। बधाई हो! आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। आपके कुछ डॉक्यूमेंट तैयार करने हैं इसलिए आप कुछ राशि हमारे खाते में डलवा दिजिए। लॉटरी के लालच में राम सिंह ने धीरे-धीरे करके करीब सवा दो लाख रुपए ठगों के खाते में डलवा दिए। जब तक राम सिंह को ठगी का अहसास होता तब तक वह ठगी का शिकार हो चुका था।
विज्ञापन

रविवार को साइबर सेल को ऑनलाइन दी शिकायत में पन्नीवाला मोटा निवासी किसान राम सिंह ने बताया कि के पास एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपना नाम मुंबई निवासी राणा प्रताप सिंह बताया। आरोपी ने उससे कहा कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। इतनी बड़ी राशि उन्हें देने के लिए डॉक्यूमेंट तैयार करने हैं। पहले आप अपना आधार व पेन कार्ड भेजें। इस पर राम सिंह ने उक्त दस्तावेज उन्हें ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद शातिर ने कहा कि डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए 15 हजार रुपये उनके खाते में डलवा दें। इस पर राम सिंह ने शातिर के बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद शातिर ने उसे फिर से 25 हजार रुपये और डलवाने के लिए कहा। इसके बाद शातिर उसे झांसे लेते हुए थोड़ी-थोड़ी राशि खाते में पैसे डलवाते रहे। इस तरह शातिरों ने उससे अलग-अलग कारण बताकर खाते में 2 लाख 22 हजार रुपये डलवा लिए। राम सिंह ने बताया कि ठगों ने उसे 65 लाख रुपये कीमत की गाड़ी देने का भी झांसा दिया। उसने ये सारे पैसे रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लिए थे। ओढां थाने में नियुक्त एसआई मदन लाल ने बताया कि पीड़ित शिकायत लेकर आया था, लेकिन उसने पहले ही साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दी हुई है। वो शिकायत उनके पास आते ही कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें