सिरसा। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में 13 दिन बाद फिर एक महिला की मौत हो गई। जिले में सोमवार को 185 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 1138 सक्रिय केस हैं। इनमें से 33 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 513 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को सुचान कोटली निवासी एक 46 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में मिले में कोरोना संक्रमितों का रेशो 18.7 फीसदी हो गया हैै। विभाग की ओर से सोमवार को 891 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। वहीं इससे पहले भेजे गए सैंपलों में से 185 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 6,09,863 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 31,698 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 30047 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 935 मरीज होम आइसोलेट हैं।
शहर में मिले 104 मरीज कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैैं। सोमवार को केवल शहर में ही 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि डबवाली में 17, ऐलनाबाद में 3, कालांवाली में 11, ओढां में 4, नाथूसरी चोपटा में 10, माधोसिंघाना मेें 6, रानियां में 5, चौटाला में 16, बडागुढ़ा में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। मास्क, कोरोना वैक्सीन और सामाजिक दूरी बनाकर लोग कोरोना से बचाव कर सकते हैै। सभी वर्गों के लोग अब कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अभी स्थिति सामान्य है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।