फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, एक घायल

विज्ञापन
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कूटी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। एनएच 9 पर मंगलवार को गुरुनानक स्टेडियम डबवाली के पास एक स्कूटी पर सवार दो युवक निजी बस की चपेट में आ गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर पहुंच घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया। जहां चोटों की गंभीरता को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे मृतक व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली अस्पताल से पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डबवाली की ओर से दो व्यक्ति एक स्कूटी पर सवार होकर सिरसा की ओर जा रहे थे। वहीं पीछे से आ रही निजी बस ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्ति बस की चपेट में आते ही बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम चन्द 75 वर्षीय निवासी खुईयां मलकाना को मृत करार घोषित किया। वहीं स्कूटी को चला रहा युवक नाजर सिंह 42 वर्षीय भी बुरी तरह से घायल हो गया। चोटों की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत सिरसा रैफर कर दिया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। बता दें कि स्कूटी पर सवार दोनों ही युवक सिरसा की ओर जा रहे थे। बस की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे विशाल कुमार के ब्यान के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अन्य घायल का उपचार सिरसा के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें