फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने वरना को मारी टक्कर, बहन को छोड़कर आ रहे भाई की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रोड़ी। गांव झोरड़नाली के निकट बीती सोमवार देर शाम स्कॉर्पियो गाड़ी ने वरना कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वरना चालक युवक की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव रघुवाना निवासी पवन सिंह अपनी वरना गाड़ी में सवार होकर मानसा (पंजाब) में अपनी बहन को छोड़कर वापस अपने गांव आ रहा था। गाड़ी जब गांव झोरड़नाली के निकट पहुंची तो पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने वरना को टक्कर मार दी। इसके बाद वरना अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई तो वहीं स्कॉर्पियो खेत में पलट गई। दुर्घटना में गंभीर घायल वरना चालक 32 वर्षीय पवन सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे। वहीं दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार रोड़ी निवासी प्रवीण व विक्रम, चालक बिंदर सिंह, महिला गायत्री देवी व बच्चा ललित कुमार सहित घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि प्रवीण व विक्रम स्कॉर्पियो लेकर गांव पन्नीवाला मोटा में विवाहित अपनी बहन गायत्री को लेकर रोड़ी आ रहे थे। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने मृतक पवन सिंह के चचेरे भाई संदीप सिंह के बयान पर स्कॉर्पियो चालक बिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक अपने पीछे 4 वर्षीय बेटा छोड़ गया। मृतक का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें