सीआईए सिरसा पुलिस ने सूचना के आधार पर शहर के बस स्टैंड के नजदीक स्थित रेस्टोरेंट वाली गली में एक घर से क्रिकेट बुकीज चलाते चार लोगों को काबू किया है।
पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक सेटअप बॉक्स, दो रिमोट, 26 मोबाइल फोन, दो चार्जर और दो मल्टीपर्पज बॉक्स बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सीआईए सिरसा के इंचार्ज इंस्पेक्टर यादविंद्र सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग शहर की सवेरा रेस्टोरेंट वाली गली में अंकुर नामक शख्स के घर में एकत्रित होकर मेलबोर्न स्टार और होब्बोट क्लब के बीच हो रहे टी-20 मैच के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट बुकीज चला रहे हैं।
सूचना के आधार पर सीआईए प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को सामान सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुर निवासी गली सवेरा वाली, सुमित निवासी प्रीतनगर, सन्नी निवासी ए ब्लॉक तथा हरीश निवासी गांव वेदवाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक सेटअप बॉक्स, दो रिमोट, 26 मोबाइल फोन, दो चार्जर, दो मल्टीपर्पज बॉक्स बरामद किए हैं। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी के अनुसार लैपटॉप खंगाले पर ही अन्य के बारे मे जानकारी मिल सकेगी।