फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़ंत, बुजुर्ग बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते मंगलवार रात डिंग क्षेत्र में मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवक को भी चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में डिंग थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर दूसरे मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम डिंग रोड निवासी लालचंद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मौजूखेड़ा स्थित खेत से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में डिंग मोड़ के समीप पेट्रोल पंप की तरफ से रांग साइड में आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसके पिता के मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी। इस हादसे में लालचंद तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार सोनू चोपड़ा निवासी डुंगराना को चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने लालचंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक लालचंद के बेटे बलबीर की शिकायत पर डिंग थाना पुलिस ने दूसरी बाइक पर सवार सोनू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। हादसे में घायल आरोपित सोनू मौजूखेड़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें