फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को लुभाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों पर बनाई जाएंगी आकर्षक कलाकृति, फंड जारी

विज्ञापन
आंगनबाड़ी को कार्यकर्ता द्वारा पोस्टर लगाकर मेंटेन किया हुआ। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले के 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में तब्दील कर दिया गया है। इन प्ले स्कूलों को अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जो आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी स्कूलों में स्थापित है। उन केंद्रों की शुरुआती तौर पर मरम्मत और पेंट का काम करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने फंड जारी कर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ियों को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए फंड जारी किया गया है। जिले में 25 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जो सरकारी स्कूलों में स्थापित हैं। जिसके लिए विभाग ने फंड जारी कर दिया है। विभाग की ओर से केंद्रों पर खर्च करने के लिए 7.50 लाख रुपये का फंड जारी किया है। जिसके तहत जिले की 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को सुंदर बनाने के लिए काम किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास की ओर से जिलेभर में करीब 1500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र है। इन केंद्रों में से 198 सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे हैं। इनमें से 25 केंद्रों को सुंदर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने फंड जारी किया है। प्रत्येक केंद्र को विभाग की ओर से 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस फंड के माध्यम से केंद्रों में वॉल पेंटिंग व आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। ताकि केंद्रों को प्ले स्कूल का रूप दिया जा सके। हालांकि केंद्रों की स्थिति फिलहाल सही नहीं है।
बच्चों को लुभाने के लिए प्ले स्कूल की दीवारों पर होगी चित्रकारी
बच्चों को लुभाने के लिए परिषद द्वारा केंद्रों की दिवारों पर हिंदी और अंग्रेजी में वर्णमाला, कार्टून, पक्षी, फल और जानवरों के नाम प्रिंट किए जाएंगे। जिसको देखकर नौनिहाल खेलकूद के साथ अक्षर ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। जिससे नौनिहाल केंद्रों में बोरियत महसूस नहीं करेंगे। जिसकी सहायता से बच्चा खेल-खेल में पढ़ना लिखना सीखेगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पहल की है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहीं ली ट्रेनिंग
लघु सचिवालय स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर्स का धरने को चलते 62 दिन हो चुके हैं। वहीं कार्यकर्ताओं ने अगले 15 तक धरने को बढ़ाने का एलान कर दिया है। इसी के साथ प्ले स्कूल खोलने के लिए महज दो महीने ही बाकी है। वहीं अपनी मांगों को न मानने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्ले स्कूल की ट्रेनिंग नहीं ली है। महिला एवं बाल विकास द्वारा पंचकूला से टीम को बुलाकर कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग आयोजित करवाई गई थी। लेकिन कार्यकर्ताओं ने ट्रेनिंग नहीं ली।
आंगनबाड़ी केंद्र जो सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही है, उसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने फंड जारी किया है। 25 केंद्रों के लिए 7.50 लाख रुपये जारी किए हैं। प्रत्येक केंद्र को 30 हजार रुपये पेंटिंग व कलाकृति के लिए दिए गए हैं। जिसके तहत नौनिहालों के लिए दीवारों पर हिंदी, अंग्रेजी में वर्णमाला व कार्टून बनाएं जाएंगे। ताकि बच्चे खेलकूद के साथ-साथ अक्षर ज्ञान भी सीख सकें।
विज्ञापन

- बूटाराम, जिला परियोजना अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें