फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटसेरा के सरकारी स्कूल में चोरी, स्कूटी छोड़कर भागे नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ग्रामीण एरिया के सरकारी स्कूलों में ताले तोड़कर सामान चुराने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कटेसरा में वीरवार की रात को चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। समय रहते चौकीदार ने ग्रामीणों को सूचित कर दिया। ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे, लेकिन चोर सामान लेकर भाग निकले। भागते समय अपनी स्कूटी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कटेसरा निवासी श्रीराम ने दी शिकायत में बताया कि वह 30 साल से कटेसरा के सरकारी स्कूल में चौकीदार है। 10 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे कंप्यूटर लैब से आवाज सुनाई दी। उसने चुपके से देखा कि तीन-चार नकाबपोश युवक लैब में रखे कंप्यूटर व दूसरे उपकरण चोरी कर रहे थे। उसने घबराकर उन्हें कुछ नहीं कहा। गांव के युवक सोमबीर को फोन कर दिया। सोमबीर रात को ही गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर आया। उस समय युवक सामान चोरी कर स्कूल से बाहर निकल रहे थे। देखकर मौके पर स्कूटी छोड़कर भाग गए। रात 2 बजे ही मामले की सूचना स्कूल प्राचार्य वेदप्रकाश को दी। वे भी मौके पर पहुंचे। रात को ही सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। बावजूद इसके चोर एक एलईडी, प्रिंटर, बैटरी, इनवटर, 15 कंप्यूटर बेटरी चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें