फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के महज 54 केस, 24 अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। शुक्रवार को महज 54 केस जिले में कोरोना संक्रमित रहे। इसमें से 24 मरीजों का उनके लक्षणों के आधार पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है। वहीं 40 कोरोना के मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31461 पहुंच गई है। फिलहाल जिले में कोरोना के 216 एक्टिव केस हैं। 192 मरीज अभी घर पर उपचाराधीन हैं। शुक्रवार तक 575 कोरोना के मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 1014 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में संक्रमण फैलने की दर 4.68 प्रतिशत रही तो रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत रही।
15 लाख 42 हजार से अधिक कोरोना से बचाव की लगी डोज
जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से अभी तक 15 लाख 42 हजार से अधिक को कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 41410 डोज किशोर-किशोरियों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

21 छात्र, शिक्षक व अन्य संक्रमित
स्कूलों में कोरोना से बचाव की जारी गाइड लाइन पालन न किए जाने पर शुक्रवार को 21 छात्र, शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से अधिकांश किशोर व युवा हैं। इसके अलावा डॉक्टर, चालक, बैंकर, गृहिणी, लिपिक, किसान, लेक्चरर, लैब तकनीशियन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एडीसी कार्यालय आदि संक्रमित मिले हैं।
कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी है कि सुरक्षा की जारी गाइडलाइन की पालना करें। स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में इसकी अधिक आवश्यकता है। कोरोना कम हुआ है समाप्त नहीं, इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। जरूरी है कि सभी समय पर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें