फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या का आरोपी 10 हजारी युवक डेरे पर जाकर बन गया बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/महम। दो माह पहले भाई की हत्या के आरोप में नामजद भैणी महाराजपुर निवासी मोहनलाल उर्फ मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर जिला पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी बाबा बनकर भिवानी व तोशाम के डेरों पर शरण लिए हुए था।
विज्ञापन

सीआईए 1 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि 6 जून को भैणी महाराजपुर निवासी विकास ने महम थाने में शिकायत दी थी कि उसका पिता पवन व चाचा मोहन रेहड़ी लगाकर फल बेचते थे। दोनों घर बैठे थे, घरेलू कारणों के चलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसके चाचा मोहन ने घर में रखी सीमेंट की इंटरब्लाक ईंट उठाकर उसके पिता पवन के सिर में मारी। उससे पिता चारपाई पर गिर गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी राहुल शर्मा ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही केस की फाइल सीआईए 1 को सौंपी। सीआईए की टीम ने एएसआई रविन्द्र व मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में भाई की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी मोहन लाल उर्फ मोहन निवासी भैणी महाराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने बाबा का वेष धारण कर लिया। इसके बाद भिवानी व तोशाम के डेरों पर रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें