फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मुंजाल कांप्लेक्स में इंटरनेट कनेक्शन वितरक के कार्यालय पर दो बदमाशों ने की फायरिंग

Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

मुंझाल कांप्लेक्स में दुकान के शीशे पर दो बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रोहतक के शोका चौक के नजदीक ही यह कांप्लेक्स है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मदीना गांव के मंजीत ने बताया कि उसके पास हिस्सेदारी करने को लेकर एक फोन आया था। बाद में हमला करवाया गया है।
विज्ञापन
मुंझाल कांप्लेक्स में दुकान के शीशे पर मारी गई गोली।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के अशोका चौक के नजदीक मुंजाल कांप्लेक्स स्थित इंटरनेट कनेक्शन वितरक के कार्यालय पर दो युवक आए और शीशे पर गोली मार दी। कहा कि यह मनोज मोरखेड़ी का मैसेज है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने बताया कि मदीना गांव निवासी मंजीत दांगी इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन जारी करने का काम करता है। उसका आरोप है कि दो माह पहले उसके पास मनोज मोरखेड़ी नाम के युवक का फोन आया था। कहा था कि ब्रॉडबैंड के काम में उसके लोगों की हिस्सेदारी कर ले। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं

आरोपी मौके से हुए फरार
उसने मना कर दिया। मंजीत का कहना है कि शनिवार शाम को वह अपने मुंजाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में बैठा था। तभी दो युवक आए। आते ही एक युवक ने पिस्तौल निकाली और कार्यालय के शीशे में गोली मार दी। बोला, यह मनोज मोरखेड़ी का मैसेज है। जब तक कारोबारी व उसके साथी कुछ समझ पाते, तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फायरिंग से कांप्लैक्स में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप गौतम व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल

सांपला नपा उप प्रधान को भी मिली थी धमकी
मनोज मोरखेड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सांपला नगरपालिका के उप प्रधान ने भी पिछले माह सांपला थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसे मनोज मोरखेड़ी नाम के व्यक्ति की व्हाट्सअप कॉल आई। न केवल पैसे मांगे गए, बल्कि नपा के उप प्रधान को ठेके दिलवाने के लिए कहा। नपा उप प्रधान ने इनकार कर दिया। सांपला पुलिस ने मामला दर्ज कर मनोज मोरखेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें