फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ स्कूटी पर जा रही महिला की चेन तोड़ी

Fri, 01 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
स्नैचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर में स्नैचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को भी बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी और उसकी गोद में बच्चा भी था। बदमाशों ने झपटा मारा तो एकबारगी तो बच्चा भी महिला के हाथ से छूट गया। हालांकि महिला ने बच्चे को जैसे-तैसे गिरने से बचा लिया।
विज्ञापन


वारदात शांतमई चौक पर हुई। विकास नगर निवासी वैभव रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर भिवानी स्टैंड से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शांतमई चौक पर पहुंचा। पीछे से दो बाइक सवार युवक आए। पहले उन्होंने बाइक की स्पीड कम की। इसके बाद एक आरोपी ने महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला की गोद में बच्चा होने के कारण वह गिरते-गिरते बची और उसने जैसे तैसे बच्चे को भी गिरने से बचाया। दोनों आरोपी छोटूराम चौक की तरफ  फरार हो गए। इसके तुरंत बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने वैभव की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें