फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनलाल का साथ न दे कर किया गौ हत्या जैसा पाप : यादव

Thu, 30 Jun 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने फिर साधा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने भजनलाल का साथ न देकर गौ हत्या करने जैसा पाप किया था। लेकिन अब कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भर्ती की जा रही है। 9 जुलाई तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। हर बडे़ गांव में 40 और छोटे गांव में 20 सक्रिय सदस्य बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


यादव बुधवार दोपहर सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अब कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। सत्तारूढ़ भाजपा की विफलता जगजाहिर है। लेकिन सोशल मीडिया पर भाजपा छाई है। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर वे लोग व्यंग्य कसते हैं जिनका न तो आधार है और न ही कद। 1971 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा को भवानी व दुर्गा कहा था और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज उन पर व्यंग्य कसते हैं। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठोकर मारी। आरटीआई, मनरेगा, खाद्य बिल, आधार कार्ड सभी योजना कांग्रेस की हैं। भाजपाई प्रधानमंत्री या तो चुनाव यात्रा में होते हैं या विदेश यात्रा पर। दो करोड़ नौकरी का वायदा करने वाली सरकार ने दो साल में महज 36 हजार नौकरी निकाली। यहां बिजली, पानी बंद है। जनता कह रही है कि पता नहीं किस घड़ी में सरकार बनी है।

भाजपा ने गिराया सेना का मनोबल

दंगों पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ने सेना का भी मनोबल गिरा दिया। जो सख्ती इस बार की, वह पहले भी कर सकते थे। लेकिन भाजपा का कार्य ही जनता को आपस में भिड़ाना है। प्रकाश सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि उन पर दबाव था, लेकिन किसका यह बात कोई बताए तो सही। जाट आरक्षण मामले में पहले बैकवर्ड का कमीशन गठित होता है, फिर बिल पास होता है। लेकिन भाजपा ने उल्टा किया। यशपाल मलिक जिस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है उससे बात होती है, जबकि हवा सिंह सांगवान से बात नहीं होती। किसान भोले हैं उनको अब अगस्त का समय दिया है। सारा माजरा यूपी के चुनाव का है, भाजपा यूपी चुनाव के लिए एक चेहरा तैयार कर रही है।
विज्ञापन


रास चुनाव पर बोले कैप्टन

राज्यसभा चुनाव पर कैप्टन ने कहा कि मेरे एक साथी ने अपना कागज ब्लैंक छोड़ा, लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बस के साथ बिजली भी महंगी है। जब बिजली नहीं थी तो झाड़ली प्लांट एनटीपीसी को क्यों दिया गया। यहां सवा चार रुपये प्रति यूनिट बिजली पड़ती थी, सरकार ने फिर सवा 11 रुपये यूनिट क्यों खरीदी। बिजली निगम के एमडी व चेयरमैन किसी मंत्री की नहीं मानते, वे सीएम से नीचे बात नहीं करते। इसके बाद निजी कंपनियां तो सफेद हाथी हैं। कैप्टन ने शायराना अंदाज में कहा कि कदम ऐसे चलो कि निशान बन जाए, काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए।  

पूर्व गृहमंत्री को किया आगे

पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा को आगे करते हुए कैप्टन ने कहा कि उनके साथ पूर्व गृह राज्य मंत्री जैसे नेता हैं। ऐसे में पार्टी में युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश बना रहेगा। वे पूर्व गृह राज्य मंत्री के आवास पर जलपान के लिए भी गए। रहे।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें