फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में युवक की हत्या: दो बदमाशों ने चाकू घोंपा, आपसी कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 28 Dec 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जोंटी इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय सुमित बुधवार को अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। बुधवार रात वह अपनी बुआ के बेटों व अजय नमक युवक के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान अजय की दो अन्य लड़कों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के पहरावर चौक स्थित ढाबे पर खाना खाने गए एक युवक को दो बदमाशों ने चाकू घोंप कर मार डाला। युवक के साथी के साथ हुई कहासुनी में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जोंटी इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय सुमित बुधवार को अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। बुधवार रात वह अपनी बुआ के बेटों व अजय नमक युवक के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान अजय की दो अन्य लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए।

सुमित की बुआ के बेटे कुछ सामान लेने चले गए। जबकि अजय और सुमित वहीं रह गए। सुमित शराब लेने के लिए पहरावर चौक की तरफ गया। यहीं अजय से कहासुनी करने वाले युवकों ने उसे घर लिया और चाकू घोप दियाजु । उसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाएगा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें