रोहतक। एमडीयू में चल रही अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो स्पर्धा के तीसरे दिन महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल व निर्णायक मंडल की देखरेख में यह मुकाबले हुए।
महिलाओं के 67 किलोग्राम भार वर्ग में एमकेजेके की सोनम प्रथम, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की प्रियंका द्वितीय, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की पूजा तृतीय रही। इसके अलावा 73 किलो भार वर्ग में जीसी बहादुरगढ़ी की रमनीक प्रथम, एमकेजेके की नेहा द्वितीय व टीआर पीजी सोनीपत की मधू तृतीय रही।
पुरुषों के 54 किलो भार वर्ग में जीसी दुजाना का सुमित हुड्डा प्रथम, डीएवी फरीदाबाद का करण द्वितीय व नेकीराम कॉलेज का हर्ष तृतीय रहा। इसके अलावा 58 किलो वर्ग में नेकीराम कॉलेज का अमन प्रथम, जाट कॉलेज का रूपेश द्वितीय व डीएवी फरीदाबाद का दीपांशु तृतीय, 63 किलो वर्ग में नेकीराम का शौर्य राठी प्रथम, सीआरए सोनीपत का प्रदीप द्वितीय व डीएवी फरीदाबाद का मोहित तृतीय रहा। निर्णायक की भूमिका राजकुमार, राजेश, अनिल, रवि, सुनील, पिंकी, संदीप ने निभाई। इस मौके पर मनोज, नितेश, सुमन, प्रवीण घायल, अजय जून, संजीव व अन्य कोच मौजूद रहे।
इधर, जाट कॉलेज के मैदान में बेसबॉल के मुकाबले हुए। यहां भी खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। इनमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।