रोहतक। कोरोना का प्रकोप बना हुआ है। जिले में सोमवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 224 हो गया है। यह आंकड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें छह साल का बच्चा व पांच विद्यार्थी हैं। जिले में 30 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। विभाग ने दिन भर में 708 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 460 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत व सुधार की दर 97.40 प्रतिशत रही।
इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 435 लोगों को पहली व 2939 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 45471 किशोर व किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।