फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण : 29 शिविरों में 7229 को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाती महिला । संवाद
विज्ञापन
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का संघर्ष जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एनजीओ के सहयोग से मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत 29 शिविरों में 7229 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 3645 को कोविशील्ड की पहली व 2863 को दूसरी डोज दी गई। जबकि 151 को कोवैक्सीन की पहली व 570 को दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही विभाग अब तक जिले के 609429 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
विज्ञापन

टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. परितेव सिंह ने बताया कि मेगा टीकाकरण अभियान के तहत 29 शिविर लगाए गए। इनमें सात हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग का टीकाकरण पर पूरा जोर है। इसी कड़ी में स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगा कर महामारी से सुरक्षित किया जाएगा। विभाग ने शुक्रवार को दूसरा मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत धनवंतरी आर्य गर्ल्स हाई स्कूल आर्य नगर, छात्रावास पाड़ा मोहल्ला, नरूला पब्लिक स्कूल डीएलएफ, शुगर मिल कॉलोनी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, डंकिन किड्स स्कूल झंग कॉलोनी, एसएम मेमोरियल स्कूल राजीव कॉलोनी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरि सिंह कॉलोनी, सरस्वती मॉडल स्कूल विजय नगर, आरडी पब्लिक स्कूल नेहरू कॉलोनी, निर्मल आनंद जैन बिल्डिंग, एमजी मॉडल स्कूल नेहरू कॉलोनी, अंबेडकर स्कूल खारखौदा, गौरी शंकर मंदिर बड़ा बाजार, मानव सेवा संघ, श्रीराम पब्लिक स्कूल हरि सिंह कॉलोनी, बीपी जैन सेंटर, जैन स्थानक, एमडीयू स्वास्थ्य केंद्र, सती भाई साई दास, जैन जती, श्रीराम इंजीनियरिंग सैनिक कॉलोनी, विलगिस्ट पब्लिक स्कूल तिलक नगर, आरडी पब्लिक स्कूल कमल कॉलोनी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नया पडाव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शास्त्री नगर, सूर्या नगर सैनी मॉडल स्कूल, आरएन मॉडल स्कूल सूर्या नगर, शिक्षा भारती शिशु स्कूल जेपी कॉलोनी शामिल है।
रोडवेज के 162 कर्मचारियों को लगी वैक्सीन
हरियाणा राज्य परिवहन के नया बस अड्डा परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। यह शिविर रोडवेज कर्मचारियों व मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी के संयुक्त तत्वाधान में लगा। यहां कर्मचारियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। राज्य परिवहन के बस स्टैंड सुपरवाइजर जयवीर हुड्डा ने कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी हर सामाजिक कार्य में आगे खड़े मिलते हैं। रक्तदान शिविर में भी भागीदारी रहती है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा ने नेत्रदान के दौरान चलने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से 10 लोगों के जीवन में उजाला आता है। मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक तस्वीर हुड्डा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रिटायर्ड सूबेदार शंकर शर्मा ने रोडवेज कर्मचारियों की सराहना की। इस मौके पर नवनीत हुड्डा, अजय धनखड़, राजपाल चालक, साहिल गाहल्यान, जगत सिंह गिल, सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें