फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: बावल नगरपालिका के कर्मचारियों से लूट, चुनाव सामग्री लेने पंचकूला जा रही थी टीम

Thu, 16 Sep 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के बावल नगर पालिका के जेई हरीश चंद्र, क्लर्क कमल, सेवादार रिंकू, दीपक कुमार और चालक बिजेंद्र कुमार बुधवार रात करीब ढाई बजे निर्वाचन आयोग पंचकूला से चुनाव सामग्री लेने जा रहे थे। तभी यह वारदात हुई। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में लूटपाट की वारदात नहीं थम रही हैं। बुधवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने रेवाड़ी के बावल नगर पालिका के कर्मचारियों को हथियारों के बल पर लूट लिया। बाइक सवार साढ़े 26 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। जेई समेत चार कर्मचारी चुनाव सामग्री लेने निर्वाचन कार्यालय पंचकूला जा रहे थे। वारदात रात करीब ढाई बजे मकड़ौली टोल पर हुई।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी के बावल नगर पालिका के जेई हरीश चंद्र, क्लर्क कमल, सेवादार रिंकू, दीपक कुमार और चालक बिजेंद्र कुमार बुधवार रात करीब ढाई बजे निर्वाचन आयोग पंचकूला से चुनाव सामग्री लेने जा रहे थे। रोहतक-पानीपत हाईवे पर मकड़ौली टोल से पहले सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। युवकों ने ओवरटेक करके कार रुकवा ली। गाड़ी रोकते ही युवकों ने चालक बिजेंद्र पर पिस्तौल तान दी।


इसके बाद तीनों कर्मचारियों को भी पिस्टल दिखा कर नीचे उतार दिया। इसके बाद चालक से 4500 रुपये, क्लर्क कमल से सरकारी कोष के 17 हजार रुपये, जेई हरीश चंद्र से 5 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर युवकों ने सभी से मारपीट की और साथ ही धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। नगरपालिका कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से बात करके तड़के चार बजे अर्बन स्टेट थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें