गरनावठी के गौरव मर्डर केस का खुलासा आखिरकार उसी गन्ने के टुकड़े से हुआ जिसे पुलिस ने कोठड़े से बरामद किया था। 10 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी नसीब ने क बूल कर लिया कि उसने गौरव के साथ कुकर्म किया था। इस दौरान उसने गौरव का मुंह तूड़े में ठूस दिया, दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गांव के ही नसीब को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई-2 की टीम पिछले दो दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। अमर उजाला ने शनिवार को प्रकाशित समाचार में इन्हीं बिंदुओं की ओर इशारा किया था, जांच में भी यही सामने आया।
सीआईए इंचार्ज राकेश सैनी और एसआई सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को कमरे से मिले गन्ने के आधार पर आरोपी की भनक लगी थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने गन्ना चूसने वाले आदमी के बारे में पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने बताया कि नसीब ही गन्ना चूस रहा था। इसके बाद नसीब को उठाकर पूछताछ की गई। आरोपी नसीब मजदूरी करता है। आरोपी गन्ने का लालच देकर मासूम को कोठड़े तक ले गया था।
पहले मुंह दबाया फिर तूड़े में ठूसा आरोपी नसीब की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने पहले तो गौरव के चिल्लाने पर हाथ से उसका मुंह दबा दिया। मगर जब गौरव उसके काबू में नहीं आया तो आरोपी ने उसका मुंह तूड़े में ठूस दिया। इसके कुछ देर बाद तक आरोपी ने सोचा कि गौरव बेहोश हुआ है, लेकिन जब आरोपी ने तूड़े से गौरव को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद आरोपी के हाथ पैर फूल गए। उसने खुद के बचाव के लिए गौरव को तूड़े के अंदर ही दबा दिया, ताकि कि सी को वारदात के बारे में पता न चल सके। यूं हुआ शकआरोपी ने वारदात के बाद पुलिस के लिए क ई सबूत छोड़ दिए थे। पुलिस एक के बाद एक कड़ी जोड़ती हुई आरोपी तक पहुंच गई। वारदात स्थल पर छोड़ा गया गन्ना नसीब के गले की फांस बन गया। वारदात के बाद से नसीब गांव छोड़कर इधर-उधर घूमता रहा। बात गन्ने पर अटकी तो जांच की सुई नसीब पर अटक गई। गांव में नसीब के नहीं मिलने से पुलिस का शक और गहरा गया। इसे बाद पुलिस टीम ने आरोपी नसीब को दबोच लिया।
10 घंटे पूछताछ के बाद उगला सचसीआईए-2 ने आरोपी नसीब को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
थोड़ा दबाव बनाने के बाद आरोपी ने मौके से मिले गन्ने को चूसने की बात कबूल ली। इसी के साथ पुलिस को जांच में पुख्ता बिंदु मिल गया। आरोपी ने कहा कि उसने गौरव को गन्ना तो दिया था लेकिन हत्या किसी अन्य व्यक्ति ने की है। आरोपी के इस बयान ने पुलिस फिर चकरा गई। करीब 10 घंटे तक आरोपी से गहन पूछताछ के बाद आखिर नसीब टूट गया और पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी।
ये था मामलागरनावठी गांव में मंगलवार को पांच साल का मासूम गौरव घर के बाहर से लापता हो गया था। बुधवार को परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता सुनारिया रोड पर जाम भी लगाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तलाशी के दौरान गौरव का शव घर के पीछे बने तूड़े के एक कमरे में दबा मिला। खोजी कुत्ते और बदबू के कारण पुलिस कमरे तक पहुंच सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि बच्चे की मौत मुंह में तूड़ा ठूंसे जाने के कारण गला रुकने से हुई। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को दिनभर गांव में गुप्त ऑपरेशन चलाया था।
-------नसीब गन्ने का लालच देकर बच्चे को कोठड़े में ले गया था। यहां उसके साथ कुकर्म किया, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।याज्ञवेंद्र सिंह, एसएचओ, कलानौर।