फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: नेशनल हाइवे पर पोस्टर लगाने पर आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, तहसीलदार बोले- पहले नहीं ली गई अनुमति

Fri, 31 Mar 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह को 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रर्दशन के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। पुलिस की टीम के साथ जब शहर में गश्त की तो देखा कि नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार ने आम आदमी पार्टी का एक बड़ा पोस्टर नेशनल हाइवे नंबर नौ पर बने फ्लाईओवर के ऊपर लगा रखा है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में सांपला के नजदीक रोहतक-दिल्ली नेशनल हाइवे पर पोस्टर लगाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। आप नेता नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार के खिलाफ तहसीलदार के आदेश पर प्राॅपर्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सांपला तहसीलदार के आदेश पर सांपला पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह को 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रर्दशन के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। पुलिस की टीम के साथ जब शहर में गश्त की तो देखा कि नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार ने आम आदमी पार्टी का एक बड़ा पोस्टर नेशनल हाइवे नंबर नौ पर बने फ्लाईओवर के ऊपर लगा रखा है।

जांच की तो पता चला कि इसकी अनुमति नहीं ली गई है। आप नेताओं की तरफ से सरकारी संपति का स्वरूप बिगाड़ कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करे हुए आप नेताओं के खिलाफ प्रॉपर्टी एक्ट 1989 व आईपीसी की धारा 427 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें